महराजगंज: नेपाल के रूपन्देही जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में भारतीय ट्रक से भारी मात्रा में अवैध यौन खिलौने जब्त किए हैं। मंगलवार शाम को ओमसतीया गाउँपालिका के बाईपास पर की गई चेकिंग में यह खेप पकड़ी गई।
काठमांडू से खाली होकर लौट रहे उत्तराखंड नंबर के ट्रक (UK 18 CA 2575) से 1369 नग कृत्रिम यौन खिलौने बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 24.45 लाख रुपये है। 15 लाख रुपये की कीमत के ट्रक समेत कुल 39.45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।
पुलिस ने ट्रक चालक नसीब अहमद (45) और खलासी देवेंद्र कुमार सिंह (26) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। नसीब बिजनौर के रामपुर का और देवेंद्र कन्नौज के मंगत खाड़ा का रहने वाला है।
रूपन्देही के डीएसपी गणेश सापकोटा के अनुसार, ये सामान नेपाल से भारत में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसन्धान कार्यालय, बुटवल भेज दिया गया है।
-साभार सहित
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026