प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा के बूथ, मण्डल और सेक्टर पदधिकारियों से किया संवाद
विकास हर दरवाजे पर जाएगा लेकिन दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों को छोडेंगे नहीं
Firozabad, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल माध्यम से सोमवार को टूंडला विधानसभा (फिरोजाबाद) उपचुनाव के संबंध में भाजपा के बूथ, मण्डल और सेक्टर पदधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास हर दरवाजे पर जाएगा लेकिन दंगाई और भ्रष्टाचारियों को छोडेंगे नहीं। षड्यंत्रकारी षड्यंत्र रचते रहेंगे लेकिन सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ प्रदेश के 24 करोड़ लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों तक पहुंचाना है। सबको विकास की मुख्य धारा में लाना है।
उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि टूंडला में सैकड़ों बरसों से रामलीला का आयोजन होता है। आयोजन समिति कलाकारों और जनता को मैं आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि विगत 492 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि दुर्गा पंडाल भी प्रदेश में टूंडला में सर्वाधिक लगाए जाते हैं। टूंडला का आजादी की लड़ाई में योगदान रहा। टूंडला ग्लास उद्योग के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित के जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता को बताना होगा। लोगों को यह भी बताएं कि हमने अब तक तीन लाख से अधिक युवाओं की सरकारी नौकरी का सपना साकार किया है, जबकि इतने ही और युवाओं को सरकारी नौकरी शीघ्र ही देने जा रहे हैं। 20 लाख से अधिक युवा रोजगार-स्वरोजगार के लिए सरकारी प्रोत्साहन प्राप्त कर चुके हैं। दो वर्ष के भीतर हर परिवार के एक युवा को रोजगार देने की योजना पर काम चल रहा है। देश के 80 करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने किया, वही 8 करोड़ उज्ज्वला रसोई गैस के सिलेंडर मुफ्त दिए गए, जिसमें से यूपी में 18 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया तथा 4600000 रसोई गैस के सिलेंडर मुफ्त दिए गए, 3000000 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए गए, एक करोड़ 24 लाख निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए, 87 लाख गरीबों को पेंशन देने का काम किया गया यही नहीं उज्ज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, पीएम जनधन, पीएम किसान, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, गरीब कल्याण पैकेज, पीएम स्वनिधि, चीनी मिलों का संचलन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, हर घर शौचालय, गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान जैसे प्रयासों ने देश और प्रदेश में समृद्धि की नई बयार लाई है।
कोरोना काल में हजारों छात्रों और 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की सकुशल और ससम्मान वापसी सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम बूथों के जरिये सभी मतदाताओं तक पहुंच गए और उनका मतदान सुनिश्चित कर ले गए तो हमारी विजय तय है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को अगले एक महीने तक इस काम में समय देने की अपील की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही नर को नारायण और जनता को जनार्दन मान कर राष्ट्र सेवा के कार्य में समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याण कारी कार्य हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेमिसाल काम हुआ है। कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें। भाजपा ने विकास का जो सिलसिला शुरू किया है, उसे जारी रखने के संकल्प के साथ हमें जन सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहना है।
वर्चुअल सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतिमान है। यही हमारी पूंजी है। हमें जनता को अपनी इन खूबियों से परिचित कराते हुए विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से अवगत कराना होगा। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व व मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमारी पहचान विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार लोककल्याण के लिए समर्पित होकर लगातार जनहित के कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल झूठ व भ्रम के सहारे षडयंत्र रचकर जनता को बरगलाना चाहते हैं। लेकिन जनता ने इन दलों का शासन देखा है कि किस तरह भ्रष्टाचार कर जनधन की लूट करना ही उनका एक मात्र एजेण्डा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा के उपचुनाव में इन षड़यंत्र रचने वाले के हौसलों की कमर तोड़ते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ पूरे मनोयोग से चुनाव मैदान में उतर जाएं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की जीत शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर परिवार सम्पर्क का अभियान शुरू करें। समाज के सभी वर्ग व गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय रहते हुए मोदी-योगी के कार्यों का जिक्र करते हुए जन-जन तक अपनी बात पहुंचायें। सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें, हमारी जीत सुनिश्चित है।
वर्चुअल संवाद में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, फिरोजाबाद के प्रभारी मंत्री मोती सिंह, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष और उपचुनाव टूंडला प्रभारी प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, ब्रज क्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज, फिरोजाबाद जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- Your Reliable Ally for Real Wins in UK with SkinJoker Casino - November 20, 2026
- De qué manera Rolleto Casino Trata a Sus Clientes Más Fieles - November 20, 2026
- Wonaco Casino pour les Férus de Machines à Sous - November 19, 2026