बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नजीबाबाद में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर के कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया गया कि हादसे में मारे गए सभी मृतक जनपद अमरोहा के गांव सरकड़ा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली से नजीबाबाद दिशा आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों में एक सिपाही और पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस को कार से एक मृतक की परविंदर नाम की आईडी मिली है। पुलिस अन्य की पहचान करने के लिए संपर्क कर रही है।
सभी मृतक गांव सरकड़ा, बछराव अमरोहा निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026