गोरखपुर। यूपी गोरखपुर जिले सहजनवां स्थित चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव के तरफ राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक शुक्रवार को डूबने मौत हो गई है। करीब दो घंटे की तलाश के बाद तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतकों की पहचान आर्यन शर्मा, दिव्यांशु सिंह और शिवम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहजनवां नगर पंचायत के गाहासाड़ से सटे राप्ती नदी बहती है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी नन्हे सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सिंह अपने मित्र धनश्याम नगरी पिपरा थाना सहजनवां निवासी 18 वर्षीय आर्यन शर्मा पुत्र विनय शर्मा तथा 19 वर्षीय शिवम पासवान पुत्र जयनाथ पासवान निवासी वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज थाना सहजनवां के साथ राप्ती नदी में नहाने के लिए निकले।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026