अलीगढ़। जिले के क्वारसी थाना क्षेत्र की कुलदीप विहार कॉलोनी में बाथरूम में एक किशोरी की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की वजह गैस से संचालित गीजर माना जा रहा है। मृतका 12वीं की छात्रा थी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिस समय यह हादसा हुआ, किशोरी घर पर अकेली थी। मृतका कुलदीप विहार कॊलोनी निवासी अतुल सिंह की पुत्री माही थी। मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान किशोरी नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। गीजर गैस ऒन कर दिया था।
कुछ समय के बाद मां घर लौटी तो उन्हें बेटी नजर नहीं आई। आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो इधर-उधर तलाशा। मां की नजर बाथरूम पर गई। खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर मां ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया तो देखा कि उनकी बेटी बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॊलेज ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटी की मौत से परिवार पर वज्रपात हुआ है। मां और अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि गीजर गैस बाथरूम के अंदर ही लगा हुआ था, जिसकी वजह से ही बाथरूम में दम घुटने से किशोरी की मौत हुई है।
गैस गीजर कैसे है जानलेवा
गैस गीजर LPG गैस सिलेंडर से चलते हैं। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। ये गीजर बाथरूम से बाहर ही लगवाए जाते हैं। बाथरूम में ये गीजर लगवाने के लिए वेंटिलेशन की व्यवस्था भी जरूर करें। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, उसे ऑन करते ही बाथरूम में तुरंत न जाएं।
दिमाग को डेड कर देती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस
गैस वाले गीजर से लीकेज होने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बाथरूम में मौजूद व्यक्ति को पहले बेहोश करती है। फिर उसके दिमाग पर असर करती है। ये सब इतनी जल्दी होता है कि शरीर को कुछ महसूस भी नहीं होता। अगर, 5 मिनट से ज्यादा देर तक व्यक्ति बाथरूम में गैस के बीच में रह जाए तो ब्रेन डेड होने की संभावना रहती है। जो शायद रणबीर के साथ भी हुआ है।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026