बरेली। यहां के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटघर में स्थित श्री गंगा महारानी मंदिर को प्रशासन ने खाली करा लिया है। यह काम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया। एक सहकारी समिति के चौकीदार वाहिद ने इस मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मंदिर की मूर्तियों को भी चौकीदार वाहिद अली ने हटा दिया था।
सहकारी समिति के चौकीदार ने कर रखा था इस प्राचीन मंदिर पर कब्जा
शुक्रवार को सहकारिता विभाग की टीम मन्दिर पहुंची। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति डॉली रघुवर दयाल विकास खंड क्यारा के सचिव विकास शर्मा ने मंदिर के बाहर नोटिस लगाया, जिसमें उन्होंने अवैध कब्जेदार वाहिद अली को तत्काल उक्त स्थान खाली करने का आदेश चस्पा किया। नोटिस चस्पा होते ही वाहिद अली ने अपना घरेलू सामान मंदिर से बाहर निकालना शुरू कर दिया।
पुलिस प्रशासन की टीम इस दौरान मंदिर पर मौजूद रही। दरअसल श्री गंगा महारानी मंदिर पर दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति लिमिटेड का ऑफिस हुआ करता था। यहां पर लंबे समय तक खाद रखी जाती रही थी, लेकिन पिछले दो साल से सरकारी भवन बनने के बाद यहां से ऑफिस को हटा लिया गया था।
श्री गंगा महारानी मंदिर ढाई सौ साल पुराना है। चौकीदार वाहिद ने मंदिर पर कब्जे के साथ ही वहां समुदाय विशेष का झंडा भी लगा दिया था। हिंदू संगठनों ने इस झंडे को हटाने के बाद भगवा झंडा लगा दिया है। इस दौरान हिंदू संगठनों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। हिंदू संगठन आज मंदिर का शुद्धिकरण करने के बाद ऊसमें पूजा-पाठ शुरू कर रहे हैं।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026