सचिन तेंदुलकर का आज 49वां जन्मदिन है। और इस मौके पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। उनके रिकॉर्ड्स की बात करें तो 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन एकमात्र खिलाड़ी हैं। और कोई भी इसके आसपास भी नहीं है। इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले वह पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। सचिन ने कुल 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
सचिन ने भारतीय क्रिकेट को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया। उन्होंने दुनिया के चोटी के गेंदबाजों का सामना किया। इसमें वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब अख्तर, ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न, कर्टली एम्ब्रोस, मुथैया मुरलीधरन और भी तमाम गेंदबाज शामिल थे। सचिन की तकनीक और आक्रामकता कमाल की थी। 1983 विश्व कप में कपिल देव की तस्वीर देखकर सचिन ने इरादा किया कि अब क्रिकेट ही खेलना है। सचिन भी वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे। 1989 से शुरू हुआ सचिन का अंतरराष्ट्रीय सफर और 2011 में वर्ल्ड कप जीत का सपना पूरा हुआ। भारत ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप जीता तो भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर बैठकर मैदान के चक्कर लगाए थे। विराट ने तब कहा था कि सचिन तेंदुलकर ने 22 साल से भारतीय क्रिकेट की उम्मीदों को अपने कंधे पर उठाया है और अब हमारी बारी है कि हम उन्हें अपने कंधों पर बैठाएं।
-एजेंसियां
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026