व्यवसायी संतोष कुमार शर्मा को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया
विविधता में एकता और वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ कर रही है एबीवीपी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन (Student’s Experience in inter – State Living – SEIL सील) के अंतर्गत आयोजित होने वाली 4 दिवसीय यात्रा 29 जनवरी को आगरा पहुंचेंगी। इस यात्रा में पूर्वोत्तर के 7 राज्यों के 30 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आगरा आगमन पर सील यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि पूर्वोत्त के लोगों को आतंकवादी कहा जाता है। चीन उन्हें भारत के खिलाफ भड़काता रहता है। यह यात्रा पूर्वोत्तर को चीन के चंगुल से बचाने का अभियान है। एबीवीपी पूर्वोत्तर के छात्रों की मानसिकता बदल रही है।
29 जनवरी को यह यात्रा प्रातः 8 बजे के करीब टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। होटल राष्ट्रदीप पर उनके जलपान और विश्राम की व्यवस्था रहेगी। उसके बाद सील यात्रा के सभी प्रतिनिधि ताजमहल भ्रमण के लिए जाएंगे। तत्पश्चात शाम को सभी प्रतिनिधियों को मेजबान परिवारों में भेज दिया जाएगा।
30 जनवरी को सील यात्रा का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। जिसके अंतर्गत डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेठ पदमचंद जैन संस्थान के सभागार में प्रतिनिधियों का एकत्रीकरण रहेगा। उसके बाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के दौरान यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। जेपी सभागार में आगरा जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया जाएगा। उसके पश्चात संस्कृति भवन में छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया जाएगा। शाम को आगरा के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस का सील यात्रा द्वारा भ्रमण किया जाएगा।

31 जनवरी को एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र छात्राओं के साथ संवाद रहेगा। डाबर शूज इंडस्ट्री में छात्रों का औद्योगिक भ्रमण किया जाएगा। शिवाजी संग्रहालय का भ्रमण भी सील यात्रियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा।
एक फरवरी को केंद्रीय हिंदी संस्थान के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सील यात्रा की स्वागत समिति के अध्यक्ष समाजसेवी संतोष शर्मा ने बताया कि हम सब आगरा वासी सील यात्रा के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। एबीवीपी की इस यात्रा के माध्यम से पूर्वोत्तर के छात्र हमारे देश की यात्रा के प्रतिनिधियों का भ्रमण यादगार और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। ब्रज के कल्चर को जानने का मौका सील कर प्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

स्वागत समिति महामंत्री गन्ना समिति के चेयरमैन नारद मुनि गौड़ ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के इस प्रकल्प की स्थापना 1966 के की गई थी। पूर्वोत्तर भारत के छात्र विभिन्न राज्यों के दर्शन कर ये जान पाते हैं कि विद्यार्थी परिषद का नारा ‘आगरा हो या गुवाहाटी अपना देश अपनी माटी’ सिर्फ एक नारा न होकर एक भाव है। इस भाव को बनाए रखने के लिए विद्यार्थी अपने स्थापना कल से ही तत्पर है।
सील यात्रा संयोजक महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा कि हम निश्चित रूप से कह सकते है कि ब्रज की धरती पर पधार रहे छात्रों के लिए अनुभव बेहद खुशहाली पूर्ण होगा। उन्हें किसी भी प्रकार से हम सभी ऐसा महसूस नहीं होने देंगे कि वे अपने घरों से दूर हैं
प्रांत शोध कार्य प्रमुख डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि शील प्रकल्प इस बात का साक्षात् उदाहरण है कि अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश। हम जान पाते हैं कि किस प्रकार से एक भारत देश है परंतु विभिन्न संस्कृतियों का संगम इस देश में देखने को मिलता है। हम सभी आने वाले छात्रों को होटल में क स्थान पर मेजबान परिवारों के साथ ठहरवाते है। मेजबान परिवार हमारा ही पूर्व कार्यकर्ता एवं विचार परिवार के लोग होते हैं।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम कश्यप, प्रांत सहमंत्री पुनीत कुमार प्रांत मीडिया संयोजक सुमित शर्मा, महानगर मीडिया संयोजक आकाश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
क्या है राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा -2025
अतंर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Student’s Experience in inter – State Living – SEIL) 1966 से विद्यार्थी-युवाओं में कार्यकत एक स्वयंसेवी संगठन है जो राष्ट्रीय एकीकरण को बढावा देता है। “एक राष्ट्र-एक जन एक संस्कृति” के मूल मंत्र से SEIL सीमावर्ती क्षेत्रों/सुदूर क्षेत्रों और भारत के अन्य हिस्सों के बीच संचार स्थापित हो एवं जागरूकता आए ऐसा प्रयास करता है।
SEIL विशेष रूप से उत्तर पूर्वी राज्यों और भारत के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय एकता यात्रायें, एवं अपने गुवाहाटी स्थित प्रकल्प” युवा विकास केन्द्र’ के माध्यम से कौशल विकास, कैरियर मार्ग दर्शन पाठ्यक्रम और व्यक्तित्व विकास शिविरों का आयोजन करता रहा है।
SEIL ने पिछले साढ़े पाँच दशकों से अपने कार्यों के माध्यम से हमारे देश के दूर दराज के हिस्से हमारे भाईयों और बहनों की मानसिकता और भाग्य को बदलने का काम किया है। हमारा मानना है कि इस तरह के वास्तिविक प्रयासों को हमेशा बडे पैमाने पर समाज द्वारा समर्थित और प्रोत्साहित किया जाता है।
इस वर्ष “राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा” गुवाहाटी से 22 जनवरी से उद्घाटन कार्यकम व ओरिएंटेशन कैंप से शुरू होकर पूर्वोत्तर से शेष भारत के 32 अलग-अलग स्थानों पर जाकर 12 फरवरी को गुवाहाटी में अनुभव कथन के माध्यम से संपन होगी।
इस यात्रा में 265 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह यात्रा पूर्वोत्तर से शेष भारत के कुल 15 राज्यों के 32 विभिन्न स्थानों पर जायेगी।
आगरा में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के SEIL प्रतिनिधि (13 छात्राएँ एवं 17 छात्र) 29 जनवरी से 01 फरवरी 2025 तक आगरा में प्रवास करेंगे। आगरा प्रवास के दौरान आगंतुक विद्यार्थी होटल के स्थान पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के घरों में ठहरेंगे। जिससे
सांस्कृतिक विरासत, परम्परा, लोक-कला, त्योहारों एवं जीवन शैली का आदान-प्रदान हो सके और विद्यार्थियों में अपने घर से दूर एक घर का भाव भी पैदा किया जा सके।
अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन के तत्वावधान में सम्पन्न होने वाले राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025 के अवसर को अविस्मरणीय बनाने हेतु सभी आगन्तुक विद्यार्थियों का नागरिक अभिनन्दन समारोह दिनांक 01 फरवरी 2025 को अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कैन्द्रीय हिन्दी संस्थान, खन्दारी आगरा में समय शाम 4:00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
अगर आप मोटापा और अन्य समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, माइग्रेन, दर्द, सूजन आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर बिना दवा के स्वस्थ हो सकते हैं।
मैं आपकी मदद के लिए तत्पर हूं।
अभी कॉल करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह, पत्रकार, लेखक, वेलनेस कोच
9412652233
8279625939
- Agra News: हरिबोल सेवा समिति के सामूहिक एकादशी उद्यापन का समापन, कई प्रदेशों के 80 जोड़े हुए शामिल - February 9, 2025
- Agra News: चित्रांश वंशज महासभा के अधिवेशन में चित्रगुप्त अखाड़े की घोषणा, महाकुंभ में होगा पांच महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक - February 9, 2025
- मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया पद से इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी कांग्रेस की तैयारी - February 9, 2025