भाजपा सिर्फ चुनाव में नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के सुख दुख के साथः योगेंद्र उपाध्याय
गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला हर वर्ग के लिए योजनाएं: हरजीत सिंह ग्रेवाल
कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से 2024 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: दिनेश शर्मा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा की टिफिन बैठक गुलाब वाटिका नॉर्थ ईदगाह पर आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बैठक का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं बनाएं और आजादी के बाद पहली बार बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार इतने चरम पर था कि आम जनमानस तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।
टिफिन बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जो सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख दर्द में साथ में है। इस तरह के कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने और संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत कर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से भी बैठक में आए कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और परिश्रम से 2024 में फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के उत्साह व लगन से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों से 2024 के लिए अभी से जुट जाते हुए बूथ स्तर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की बात कही।
यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा किला में किया योग
कार्यकर्ताओं के साथ किया सह भोज
दक्षिण विधानसभा की टिकट बैठक में कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों ने पार्टी के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा घर से लाए गए टिफिन के भोजन का एक दूसरे ने आनंद लिया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा सह भोज का कार्यक्रम सामाजिक समरसता का संदेश देता है इस तरह के कार्यक्रम सिर्फ भाजपा में ही संभव है।
इनकी रही मौजूदगी
भारतीय जनता पार्टी के महा संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित टिफिन बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, व्यापारी नेता टी एन अग्रवाल, भाजपा महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी, महानगर मंत्री राजीव लवानिया, डॉ अलौकिक उपाध्याय, शशिकांत अवस्थी, मुनेंद्र जादौन, ओम प्रताप सिंह, अनीता खरे, देवेश पचौरी, श्याम शर्मा, शिवम सागर, सुनील करमचंदानी, सहित पार्टी के दक्षिण विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026