दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी पर नया आरोप लगाया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात विधायकों को संपर्क किया है. कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. 21 विधायकों से बात हो गई है, औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.”
केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए लिखते हैं- ”उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक सात विधायकों से ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया.”
बीते दिनों ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था. केजरीवाल ईडी के किसी समन पर पूछताछ के लिए हाज़िर नहीं हुए थे.
ये पूछताछ कथित शराब घोटाले में होनी है. तब केजरीवाल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए बीजेपी गिरफ्तार करवाना चाहती है.
केजरीवाल अब इस बारे में लिखते हैं, ”इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली.”
केजरीवाल बोले- भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया, हमारे सभी विधायक भी मज़बूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे. बीजेपी केजरीवाल के किए दावों को ख़ारिज करती रही है.
बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे क्योंकि दाल में कुछ काला है.
-एजेंसी
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026