international yoga day

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के साथ आगरा के एकलव्य स्टेडियम में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग

HEALTH

योग को विश्व में भारत ने दिलाई पहचानः एके शर्मा

योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहारः एस पी सिंह बघेल

योग सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम: भानु महाजन

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताज नगरी में पार्क से लेकर घरों तक योग दिवस की धूम दिखाई दी। एकलव्य स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के साथ जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों लोगों ने योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने संयुक्त रूप से भारत माता और वीरता के प्रतीक हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।

हजारों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के साथ कार्यक्रम में योग करने आए हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 27 सितंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में विचार रखा गया। योग भारत की प्राचीन वैदिक परंपरा के साथ दैनिक जीवन की ऐसी विधा है जिससे मानसिक एवं शारीरिक शक्तियों को साधना के रूप में आत्मा से जोड़ा जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शहर से लेकर गांव तक  लाखों लोगों  ने योग किया। एकलव्य स्टेडियम में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने सामूहिक योग किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्व जिस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी आज वह कार्यक्रम विश्व भर में जन जागरूकता के रूप में मनाया जा रहा है। योग को विश्व में भारत ने पहचान दिलाई। योग के माध्यम से शरीर को निरोग बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है।

nternational yoga day in agra
एकलव्य स्टेडियम आगरा में योगा करते हजारों लोग।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। इस विधा को लोगों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत की जो लोगों के लिए प्रेरणादाई बन गए। स्वच्छ भारत अभियान से लेकर हर घर शौचालय और योग दिवस की मान्यता तो अब विश्वव्यापी हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं बल्कि सामाजिक चेतना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारी प्राचीन संस्कृति सभ्यता में ऋषि-मुनियों ने इस तरह का संदेश देकर लोगों को निरोगी बनाने का तरीका बताया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी बना दिया है।

international yoga day in agra
शुभारंभ करते भानु महाजन, एके शर्मा, डॉ. मंजू भदौरिया आदि।

इनकी प्रमुख रूप से रही मौजूदगी
इस मौके पर भाजपा प्रदेश राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, शैलू पंडित, सुनील करमचंदानी, पार्षद गौरव शर्मा, रोहित कत्याल सहित हजारों की तादाद में योग करने वाले कार्यकर्ता और योगा प्रशिक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा किला में किया योग

Dr. Bhanu Pratap Singh