बरेली। एक पतंग के माझा बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड की है।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि यहां पर पतंग के मांझे का केमिकल बनाया जा रहा था उस समय ब्लास्ट हो गया। जिसमें 2 की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में माझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था। जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय सरताज को गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच चलाई जा रही थी।
इस हादसे में फैक्ट्री मालिक 45 वर्षीय अतिक रजा खां पुत्र झिददन, उनके साथ काम कर रहे कारीगर 25 वर्षीय फैजान पुत्र इरफान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और घायल सरताज की अभी शुक्रवार को दोपहर बारह बजे मौत हो गई। सीओ सेकंड संदीप कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- गायक सागर भाटिया ने किया नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज का जादू - August 7, 2026
- असमंजस खत्म! प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, ट्रस्ट से मुलाकात के बाद केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन पर बनी सहमति - August 7, 2026
- अखिलेश यादव ने राज्यपाल का वीडियो शेयर कर सरकार पर कसा तंज: कहा— ‘आपसी टकराहट ने डबल इंजन को बना दिया है ट्रबल इंजन, गोरखपुर मॉडल की खुली पोल’ - August 7, 2026