पुलिस ने तीन जून को कानुपर की नई सड़क पर हुए उपद्रव के मामले में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के चौथे करीबी पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। निजाम ने वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट किए थे। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। अब तक 55 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक निजाम के वाट्सएप ग्रुप में शहर के तीनों सपा विधायक भी एडमिन हैं।
एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि सपा के पूर्व नगर सचिव और जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष निजाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। चमनगंज निवासी निजाम कुरैशी नई सड़क पर हुए उपद्रव के मास्टरमाइंड हयात जफर का दाहिना हाथ माना जाता है। वाट्सएप ग्रुपों पर उसने लिखा था कि परेड चौराहे के आसपास जो भी खाने पीने या घर में इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों को वहां के लोगों से न खरीदें, गैर मुस्लिम दुकानदारों का बायकाट (बहिष्कार) करें। और भी कई भड़काऊ मैसेज पोस्ट किए थे।
निजाम ने हयात जफर हाशमी और हाफिज फैसल जाफरी के साथ मिलकर कई बैठकें कीं। अकबर आजम हाल में पहली जून को हुई बैठक का आयोजन निजाम ने ही किया था। उसने बंदी के लिए लोगों को तैयार किया था।
-एजेंसियां
- Agra News: फतेहपुर सीकरी का सुपहरा गांव बना ‘रणभूमि’, नहर की गूल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - February 12, 2026
- बाराबंकी: जांच के बहाने पीड़िता पर ‘दिल’ हार बैठे दरोगा साहब, महिला ने CM पोर्टल पर की शिकायत - February 12, 2026
- अमेरिका न होता तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता पाकिस्तान, आगरा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान - February 12, 2026