भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम की नजरें अब कटक में रविवार यानि के आज होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में वापसी करने पर है। इस मुकाबले से पूर्व कोच द्रविड़ समय निकालकर अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी से मिलने उनके घर पहुंच गए।
बिशन सिंह के बेटे अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर द्रविड़ के साथ पिता की मुलाकात का फोटो पोस्ट किया है। दोनों की मुलाकात पर फैंस भी काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘लीजेंड इन वन फ्रेम’ आपको बता दें कि बिशन सिंह बेदी 70 के दशक में भारत के नंबर 1 स्पिन गेंदबाज रह चुके हैं। उनके 4 बच्चे हैं। नेहा बेदी, अंगद बेदी, गवसिंदर बेदी और गिली बेदी। इनमें से अंगद और गवसिंदर बॉलीवुड एक्टर हैं। एक्टर अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी की है।
बिशन सिंह बेदी का क्रिकेट करियर
लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी 1966 से 1979 तक भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कुल 67 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम 266 विकेट दर्ज हैं। बेदी ने साथ ही 22 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी भी की।
-एजेंसियां
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026