केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि अलक़ायदा मुसलमानों की हिफ़ाज़त नहीं मुसीबत है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहू-लुहान करना चाहते हैं. जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा में फंस रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान की अनेकता में एकता की ताक़त को कमज़ोर नहीं कर सकते.
दरअसल, ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि अल क़ायदा ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान को लेकर भारत में आत्मघाती धमाकों की धमकी दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ अल क़ायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) ने एक पत्र जारी करके भारत के शहरों में आत्मघाती धमाकों की धमकी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक़ छह जून के इस पत्र में एक्यूआईएस ने कहा है कि वो दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैगंबर मोहम्मद के लिए सम्मान की लड़ाई के लिए आत्मघाती हमले करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है और ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी अलर्ट पर हैं.
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी का कहना है कि लोग सेलेक्टिव मानवधिकार की बात कर रहे हैं जहाँ पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों पर खुलेआम कत्लेआम, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा पर लोग आंख बंद किए हुए हैं. पिछले दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बाद में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. लेकिन इस बीच कई अरब देशों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को बुलाकर अपनी आपत्ति भी जताई थी.
-एजेंसियां
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026
- ’सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तभी जिंदा रहेगा लोकतंत्र’: अखिलेश यादव ने सरदार पटेल जयंती पर संघ पर लगे बैन को किया याद - October 31, 2026
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026