किरावली। दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक राज्य में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जनादेश प्राप्त करते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली है। इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रफुल्लित मुद्रा में जमकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जादौन के नेतृत्व में गांव सांधन में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। रविंद्र जादौन ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों के हित में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा सदैव नकारात्मक राजनीति करके आम जनता को भ्रमित करती है। हिमाचल के बाद कर्नाटक की जीत कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता का पैमाना है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
इस मौके पर लोकमन सिंह, मनीराम सिंह, धर्मेंद्र परमार, ईशान कुरैशी, राकेश सिंह, चांद मुहम्मद, नाहर सिंह, राहुल सिंह, अजीत जादौन आदि थे।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026