Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के ऐतिहासिक एस.एन. मेडिकल कॉलेज के काम भी ऐतिहासिक हैं। पता नहीं क्या सूझी कि पीपल वाला गेट ही बंद कर दिया। अब तीमारदारों को बार जाने और अंदर आने के लिए कूद-फांद करनी पड़ रही है। यह विकट समस्या है। ताज्जुब है कि किसी का इस ओर ध्यान नहीं है।
एसएन मेडिकल कॉलेज का पीपल वाला गेट मुख्य बाजार की तरफ खुलता है। ऐसे में तीमारदारों को दवाई एवं अन्य जरूरी समान लाने के लिए गेट को फाँद कर निकलना पड़ता है। तीमारदारों की यह मजबूरी भी है। लम्बा चक्कर लगाने से बचने के लिए यह कर रहे हैं।
गेट बंद होने के बाद की समस्या से महिला-पुरुष सभी जूझ रहे हैं। महिलाओं को तो भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सभी को असुविधा हो रही है। गेट फाँदने के चक्कर में तीमारदार उलझ कर गिर जाते हैं, फिर चोटिल हो जाना स्वाभाविक है। यह गेट बंद करने से किसको लाभ हो रहा है, इसे आसानी से समझा जा सकता है। तीमारदारों का कहना है कि पूरा गेट न सही, एक खिड़की ही खोल दी जाए ताकि आने-आने में आसानी रहे।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026