Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने की अभी न कोई वैक्सीन है और न ही मुकम्मल इलाज ऐसे में इससे बचने का अभी यही कारगर उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखें । आयुष मंत्रालय का आयुर्वेद विभाग जहां लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दे रहा है वहीं होम्योपैथी विभाग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा दे रहा है। विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
आर्सेनिक एलबम-30
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने बताया इस वायरस से डरने या घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है। लोग समझदारी दिखाएं तो वायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोविड-19 का कोई कारगर इलाज नहीं मिल पाया है, ऐसे में हम अपनी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इससे मुकाबला तो कर ही सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक की आर्सेनिक एलबम-30 दवा का तीन दिन तक दिन में तीन बार सेवन करें। घर से बाहर निकलें तो कुछ खाकर ही निकलें। खाली पेट न निकलें। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही कारगर दवा है। इससे लोगों की अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने पर किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता मानसिक रूप से स्वत: विकसित हो जाती है। कोविड19 के मामले में लोगों का जितना शारीरिक रूप से ताकतवर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) होना जरूरी है उतना ही मानसिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है।
बरतें सावधानी
– बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा चेहरे-आँख को न छुएँ
– हर समय दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाकर रखें
– बार-बार साबुन और पानी से 40 सेकण्ड तक हाथ धोएं
– घर से जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026