आगरा के ताजगंज में ‘चोरों का गांव’, चोर की बीवी ने मंत्री के

आगरा के ताजगंज में ‘चोरों का गांव’, चोर की बीवी ने मंत्री के घर प्रदर्शन भी किया, 17 चोरियों का खुलासा

Crime

 

  • गिरफ्तार छह चोरों की अपराध की लंबी लिस्ट
  • शहर में लगातार हो रही थी एक के बाद एक चोरी

आगरा। ताजगंज पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने काफी मात्रा में माल बरामद कर पुलिस ने क्षेत्र में हो चुकी 17 चोरियों का खुलासा किया है। सभी चोर एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार कई चोरों का अपराध की लंबी फेहरिस्त है। वहीं एक आरोपी चोर की पत्नी ने दो दिन पहले एक मंत्री के घर बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि उसके पति छुट्टन को पुलिस उठाकर ले गई है। घर में रखी ज्वेलरी भी निकाल ले गये हैं।

थाना ताजगंज क्षेत्र में और अन्य कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में इजाफा होने के चलते डीसीपी नगर के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस को काफी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। डीसीपी नगर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत पुत्र स्व गोपीचंद ताजगंज, छुट्टन पुत्र रामदास ताजगंज, गुड्डू पुत्र रामदास ताजगंज, दिलीप पुत्र अशोक ताजगंज, रिंकू उर्फ गोला, पवन उर्फ भोला निवासी ताजगंज हैं।

♥17 चोरियों को दे चुके हैं अंजाम

डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि गिरोह बनाकर चोरी करते हैं।

  • अक्टूबर 2022 में ताजगंज के केशव धाम कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में चोरी की थी।
  • नवंबर 2022 में त्रिलोकीनाथ रक्षा विहार कॉलोनी नगला कली में एक बन्द मकान में चोरी की थी। यहां से भी सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये थे।
  • नवंबर 2022 में ताजगंज के मारुति सिटी कॅालोनी में एक आलीशान घर में चोरी की थी।
  • नवंबर 2022 के अंत में ही गांव श्यामो में रात में हम सभी ने मिलकर एक बन्द मकान में चोरी की थी।
  • नवंबर 2022 के अंत में शाति रेजिडेन्सी कोलक्खा में एक बन्द मकान का ताला तोडकर चोरी की थी।
  • दिसम्बर 2022 के ताजगंज के सेमरी ताल गणेश बिहार कॉलोनी में बन्द मकान में चोरी की थी।
  • दिसम्बर 2022 में ही हम लोगों ने खुशहाल गार्डन कॉलोनी के एक बन्द मकान में चोरी की थी जिसमे सोने चाँदी के आभूषण व नगद रुपये चुराये थे।
  • दिसम्बर 2022 में ग्राम दिगनेर में बन्द मकान में चोरी की थी। यहां से भी सोने व चाँदी के आभूषण चुराये थे।
  • दिसम्बर 2022 के मध्य में हम सभी ने मिलकर देवरी रोड पर मनीष शर्मा कॉलेज के पास एक बन्द मकान में चोरी की थी।
  • जनवरी 2023 महीने के मध्य में पुष्पाजलि होम्स कॉलोनी नगला कली में एक बन्द मकान में चोरी की थी।
    जनवरी 2023 में साई आंगन कॉलोनी नगला कली में चोरी की थी।
  • 12 जनवरी 2023 के अंत में ओमश्री ग्रीन होम्स कॉलोनी नगला कली में एक बन्द मकान में चोरी की थी
  • फरवरी 2023 ताजगंज के राधा कुंज कॉलोनी में एक बन्द मकान में चोरी की थी।
  • फरवरी 2023 महीने के अंत में हम सभी ने मिलकर पुष्पांजलि किंग स्ट्रीट कॉलोनी में ज्वेलरी और नगदी चोरी की थी।
  • फरवरी 2023 ऑल सेन्ट स्कूल के सामने शांति धाम कॉलोनी में चोरी की थी। हम लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण व नगद रुपये चुराये थे।
  • फरवरी 2023 में हम सभी ने मिलकर पुष्पांजलि क्लाउड वैली कॉलोनी के एक बंद मकान में चोरी की थी।
  • मार्च 2023 में गायत्री उपवन कॉलोनी में चोरी की थी। यहां से सोने व चाँदी के आभूषण व नगद रुपये चुराये थे।

आरोपियों के पास से बरामद सामान
सभी आरोपी थाना ताजगंज क्षेत्र के ग्राम रजरई के रहने वाले हैं। डीसीपी ने बताया कि फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से 1,25,500 और 25 प्रकार की पीली धातु के सामान और 20 प्रकार के सफेद धातु के सामान बरामद किए गए हैं। बताया कि इन अपराधियों ने आगरा में 17 घटनाएं करनी कुबूल की हैं।

चोरों को पकड़ने में रही ये टीम शामिल
ताजगंज इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, प्रभारी सर्विलास टीम एसआई अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी एसआई ज्ञानेन्द्र सिंह, एसआई सोविंद यादव, सचिन कुमार, प्रवीन कुमार, एसआई संगीता सोलंकी, एसआई हर्ष प्रकाश, तुषार सिंह, हेड कॉस्टेबल सौरभ यादव, रवि कुमार, श्याम सिंह, सिपाही आकाक्षा यादव, आकाक्षा सिंह, अल्पना सैंगर, रिंकी सिंह, चंद्रपाल, नीरज कुमार, आषीष कुमार, विपिन, रुस्तम सागर, मंगल, प्रिंस आदि शामिल रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh