चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले सेक्टर 1 स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के 82 बटालियन की GO मैस के गेट से आजादी से पहले की तोप चोरी हो गई। तोप करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी बताई जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि तोप को हेरिटेज की श्रेणी में रखा गया था। मैस के गेट पर यह तोप लगभग 10 सालों से हैं। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाने में IPC की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।
15 दिन बाद खुलासा…
इसका खुलासा लगभग 15 दिन बाद हुआ है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो PPS अफसर हैं।
पंजाब आर्म्ड पुलिस की है तोप…
यह हेरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था। दूर दराज क्षेत्र से इस तोप को देखने के लिए लोग आते थे। यह काफी अहम तोप थी।
चोरी में 5 लोगों के शामिल होने की संभावना…
चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि यह तोप काफी भारी है और इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता। इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
- ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से बायोमेडिकल तक: डॉ. जयदीप और डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने दुनिया में लहराया भारत का परचम - March 28, 2026
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026