राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत समेत दुनियाभर में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानी मानी हस्तियां अयोध्या पहुंच रहीं हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे, जो आज मोहन भागवत लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रजनीकांत भी होंगे शामिल
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया के दिग्गज स्टार भी पहुंच रहे हैं। रजनीकांत भी प्राण प्रतिष्ठा में शमिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से अभिनेता रजनीकांत और धनुष रवाना हो गए हैं।
इस दिन का बेसब्री से इंतजार
इसके साथ ही अनुपम खेर भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम सभी ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया था, यह एक बहुत अच्छा अहसास है। साथ ही उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया।
विवेक ओबरॉय भी अयोध्या के लिए हुए रवाना
प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय भी वहां पहुंच रहे हैं। वो अयोध्या जाने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने सेल्फी भी खिंचाई।
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026
- उदयन शालिनी केयर ने मनाया ‘आत्मनिर्भर नारी’ का उत्सव: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की गूँज - March 16, 2026