उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पांच साल की मासूम बच्ची की मोबाइल गेम खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना हसनपुर क्षेत्र के गांव हथीखेड़ा की है। गांव में महेश खड़गवंशी का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और पांच साल की इकलौती बेटी कामिनी है।
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कामिनी अपनी मां के साथ चारपाई पर बैठकर मोबाइल देख रही थी। इसी बीच कामिनी की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं पर बेहोश हो गई। बेसुध होने की वजह से उसके हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया। अचानक इस तरह से तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे पास के हॉस्पिटल में ले गए।
जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और वह बेहोश हो गई। उधर, निजी चिकित्सक कहना है कि बच्ची की मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कामिनी कक्षा एक की छात्रा थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर ध्रुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया हो तो तो कारणों का पता लग सकता था।
-एजेंसी
- संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश: कांग्रेस के इस नए सामाजिक समीकरण का 2027 के विधानसभा चुनाव पर कितना असर पड़ेगा? - October 3, 2026
- ’बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ गठबंधन का ऐलान: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले— राहुल गांधी के संघर्ष और विचारों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव - October 3, 2026
- यूपी एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: बागी उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन - October 3, 2026