लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी की पहले ही घोषणा कर दी है। अब योगी सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेश में मीट और मछली की बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है। इससे पहले सरकार ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी।
पांच राज्यों में रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी प्रतिष्ठान 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इसको लेकर सरकार की तरफ से पहले ही आदेश जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश समेत देश के कुल 5 राज्यों ने अब तक 22 तारीख को अवकाश का ऐलान किया है। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लोगों से अपील की है कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।
-एजेंसी
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026
- बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गिनाया पूर्व सीईसी और ईसी को दिए पदों का इतिहास - October 13, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, आगरा में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और व्यापारियों ने लिया भाग - October 13, 2026