यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मौलाना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी की कासमी मस्जिद की है, जहां पर मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम इस मस्जिद में इमाम हैं। जिन्हें स्थानीय निवासी सरताज ने सुबह साढ़े छह बजे के करीब गोली मार दी। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि बताया जा रहा है। इससे पहले इमाम के पास शनिवार रात को सरताज अपना उपचार करने आया था।
बताया जा रहा है कि सरताज की याददाश्त कमजोर है और उसे कुछ भी याद नहीं रहता है। जब वह इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। जिसको लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी। वहीं, रविवार की सुबह सरताज तमंचा लेकर मस्जिद पहुंचा। इस दौरान नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे।
आरोपी सरताज तमंचे से फायर कर दिया और गोली मौलाना के कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
साभार सहित
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026