बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में डीएम को नकली बिसलेरी की पानी की बोतल पीने के लिए देने का मामला सामने आया है। नकली बिसलेरी पानी की बोतल देख डीएम भड़क गए। उन्होंने दुकान की जानकारी लेकर छापेमारी की और हजारों नकली पानी की बोतल को जब्त कर नष्ट कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय जिले की सीमा पर बनी पुलिस चौकी निवाड़ा पहुंचे।
यहां डीएम के सामने बिसलेरी की नकली पानी की बोतल पहुंच गई। बोतल पर न तो खाद्य लाइसेंस नंबर था और न ही अन्य प्रमाण था। डीएम ने पानी की बोतल की जांच पड़ताल की। तो पता चला बिसलेरी की पानी की बोतल नकली है।
उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पानी की शुद्धता की जांच के आदेश दिए। इसके बाद सहायक खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी निवाड़ा से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि पानी की बोतल गौरीपुर की एक दुकान से खरीदा गया था।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब और जानकारी की तो चौंकने वाली जानकारी मिली। पता चला कि गौरीपुर के भीम सिंह बिना लाइसेंस के घर में ही पानी की बोतलों का गोदाम बनाकर जिले के इलाकों में दुकानों पर नकली ब्रांड की सप्लाई क रहे हैं। आयुक्त ने मौके से 2663 पानी की बोतलों को जब्त करके नष्ट कराया। सैंपल लेकर जांच को लैब भेज दिया गया है। गोदाम का लाइसेंस न होने पर चालान किया गया। साथ ही गोदाम को बंद करा दिया गया।
साभार सहित
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026