Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करके भारतीय जनता पार्टी ने दिखा दिया है को पार्टी जो कहती है, वह करती है। पहले जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 का कलंकट मिटाया और सीएए को लागू करने से स्पष्ट है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह केवल संविधान से देश को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ देशहित के लिए काम करती है। उन्होंने सीएए को लेकर मुस्लिमों के बीच भ्रम फैलाने वालों को देशद्रोही करार दिया है।
श्री जैन ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।इन देशों में धार्मिक आधार पर गैर मुस्लिमों को प्रताड़ित किया जाता है। दिल्ली में मजनूं का टीला पर ऐसे ही लोग निवासरत हैं जो भारतीय नागरिक बनने का इंतजार कर रहे हैं।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
श्री जैन ने कहा कि सीएए में किसी मुस्लिम की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है। असदुद्दीन औवेसी ने सीएए को मुसलमानों को बेघर करने की बात कहकर देशद्रोह का काम किया है। केवल वोट के लालची ही ऐसी बात कर सकते हैं। मैं मांग करता हूँ कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
श्री जैन ने बताया कि ममता बनर्जी ने कहा है सीएए लागू नहीं करेंगी। केंद्रीय कानून को लागू न करने की बात कहने का मतलब है कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। आखिर ममता बनर्जी को सीएए से परेशानी क्या है?
- सैफई में ‘सरप्राइज’ विजिट: शादी समारोह में अचानक पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, दूल्हा-दुल्हन के साथ खिंचवाई फोटो - February 15, 2026
- मिशन 2027: यूपी भाजपा का मास्टरप्लान तैयार, इसी महीने हो सकती है 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा - February 15, 2026
- शिवमय हुई ताजनगरी: कहीं निकली भूत-प्रेतों वाली अनूठी बारात, तो कहीं अलौकिक ‘शिव-विवाह’ ने मोहा मन - February 15, 2026