Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसएनजे गोल्ड फतेहबाद रोड पर हुई। भाजपा ने यहां से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के लिए हुंकार भरी। आम जनता को कांग्रेस के षड्यंत्रों से सावधान किया गया। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ को सराहा गया। कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं अनुसूचित जाति को लेकर किए जा रहे षड्यंत्र से सावधान किया गया। उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए सभी जातियों का सहयोग होना बताया। आयुष्मान भारत के तहत 3.30 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा मिला। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से हो रहा है।

बैठक में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राम चन्द्र कन्नौजिया, राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भोला सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, एसटी-एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राम बाबू हरित, प्रदेश प्रभारी अनुसूचित मोर्चा देवेंद्र चौधरी, विधायक हेमलता दिवाकर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य, प्रदेश मंत्री मुंशीलाल गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री तेज वीर दिवाकर, ब्रज क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी आर्यन दिवाकर आदि उपस्थित रहे । यह जानकारी ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने दी है।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026