लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सर्दी अब विदाई की ओर है और सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है, जिससे लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली है। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते अगले दो दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।
30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
झांसी और आगरा में पारा 30 के करीब
प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। झांसी 30 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं, आगरा में पारा 29.8 डिग्री और हमीरपुर में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड बरकरार है, लेकिन दिन की तेज धूप मार्च के महीने का अहसास करा रही है।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026