यूपी के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी को कलयुग का भगवान बताया गया है।
सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के पहले शहर में एक अलग तरह के पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। पोस्टर में तेजस्वी, राहुल गांधी व अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा दिया गया है।
पोस्टर में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।” फोटो में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है और राहुल गांधी को भगवान विष्णु का दर्जा दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को भगवान महेश का अवतार बताया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सपा नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा यह पोस्टर लगवाए गए हैं। वह सपा के लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं। शहर में लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पोस्टर के माध्यम से रायबरेली की राजनीति गरमा गई है। बता दें कि आजही राहुल गांधी का रायबरेली का 2 दिवसीय दौरा है और वह विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।
राहुल के दौरे से पहले सपा नेता द्वारा विवादित पोस्टर लगाना राहुल के लिए मुसीबत का सबब साबित हो सकता है। देखना होगा कि राहुल इन पोस्टरों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं क्योंकि पोस्टर में उन्हें कलयुग का भगवान बताया गया है।
रायबरेली पहुचे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
इसके पहले, राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।
यहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए निकल गए। जिले की सीमा पर पड़ने वाले चुरुवा मंदिर पर नहीं रुका। उनका काफिला हरचंदपुर की तरफ बढ़ गया। राहुल गांधी 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए उनके नारे वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया।
एक मिनट से कम कस्बे के मुख्य चौराहे पर रुक कर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह रायबरेली मुख्यालय की ओर रवाना हो गए।
साभार सहित
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026