लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पीडीए को लेकर सपा की रणनीति पर सवाल उठाते हुए मौर्य ने इसे पूरी तरह “हवाबाजी” करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा का तथाकथित पीडीए न तो जमीन पर दिखाई देता है और न ही जनता के बीच उसकी कोई स्वीकार्यता है।
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में लिखा कि सपा के पास कार्यकर्ताओं के नाम पर वही पुराना गुंडों, माफियाओं और अपराधियों का कुनबा है, जिसे जनता बार-बार नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों और जनसमर्थन के चलते “मगध में कमल खिल चुका है और अब अवध में भी कमल खिलेगा।” मौर्य ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा की जीत और अधिक प्रचंड होगी, जबकि सपा का सैफई लौटना तय है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पीडीए फॉर्मूले का जनता पर कोई असर नहीं है और यह केवल राजनीतिक शोर तक सीमित है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।
गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य लगातार सपा और उसके पीडीए फॉर्मूले पर हमलावर हैं। वहीं भाजपा संगठन पीडीए समीकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर भी मंथन कर रहा है। दिल्ली से लखनऊ तक इसको लेकर चर्चा तेज है और मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर संगठन व सरकार में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026