Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.एस. एन. मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओ.पी.डी. में एक 10 वर्षीय लड़का यह समस्या लेकर आया कि उसका सिर बचपन से बाई तरफ मुड़ा रहता था ।
इस बीमारी को कंजेनिटल टार्टीकोलिस कहते हैं।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि मरीज की गर्दन की एक तरफ की मांसपेशी (स्टर्नो क्लीडो मास्टोइड) में जकड़न की वजह से ऐसा होता है। मरीज के ऑपरेशन के दौरान उस मांसपेशी को दो जगह से काट कर गर्दन का एक तरफा खिंचाव खत्म किया गया ।
उनकी टीन में डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया, डॉ. कनिका बोरा, डॉ. अनूप वार्ष्णेय, डॉ. ललित कुशवाह और डॉ. ज़फ़र हुसैन शामिल थे। ऑपरेशन के बाद मरीज की छुट्टी कर दी गई है और वह अब काफी खुश है। यह जानकारी एसएन मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रीति भारद्वाज ने दी।
- ताजमहल घूमने आए विदेशी पर्यटक की पत्नी का पर्स चोरी: पर्यटन पुलिस ने ताहिर नामक आरोपी को किया गिरफ्तार, 500 अमेरिकी डॉलर बरामद - September 23, 2026
- कीठम झील को बड़ी जीत: सात साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल बढ़कर हुआ 800 हेक्टेयर - September 23, 2026
- अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर घरों पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव के सामने फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- नवंबर में बेटी की शादी है… - September 23, 2026