Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय खाद्य निगम (FCI) का आगरा कैंट पर गोदाम है। यहां गेहूं रखा हुआ है। गेहूं में सुरेरी नामक कीड़ा पनप रहा है। यही सुरेरी अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर, सराय ख्वाजा में हजारों लोगों के कपड़ों में घुस रही हैं। लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। हाल यह है कि खाने में भी सुरेरी गिर रही है।
अर्जुन नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के हेमेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि सुरेरी को नष्ट करने के लिए कीटनाशक दवाई आती है। यह दवा बाजार में बिक जाती है। इस कारण कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं हुआ है। सुरेरी के कारण लोग काफी परेशान है। बिस्तर पर सुरेरी रेंगती बहती है। इस कारण लोग सो भी नही पा रहे हैं। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी आगरा पीएन सिंह से आग्रह किया है कि नागरिकों के सुरेरी के आक्रमण से बचाया जाए।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026