Agra, Uttar Pradesh, India. क्या भाई बोला था न अपना योगी आएगा, आ गया भाई अपना शेर, अपुन भी मंत्री बनूंगा। मोदी जी प्रधानमंत्री और योगी जी मुख्यमंत्री। बनूंगा न मैं रक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री, खाद्यमंत्री, अब फिर से कमल खिला है, बनूंगा बस मैं प्यार मंत्री, I Am Love Minister बनूंगा प्यार मंत्री..
सदभावना गीत
ये बोल हैं सदभावना गीत (UNIVERSAL BROTHERHOOD SONG) के, जिसे लिखा और गाया है गुरमीत कालरा स्वीटी ने। वे भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक हैं। पिछले दिनों यह गीत यूट्यूब चैनल Sweety Kalra – Gurmeet पर लॉन्च किया गया। यह काम आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत किया गया है। एडिटिंग अमित गर्ग एवं म्यूजिक मनोज कोहली जी ने दिया है। निर्देशक पुष्पित कालरा जी हैं।
क्या है उद्देश्य
गुरमीत कालरा स्वीटी ने बताया- गीत का उद्देश्य “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना का विस्तार, आपस में मेल जोल बढ़ाना, देश की उन्नति में मिल जुलकर सहयोग करना है। सभी को राष्ट्र हित में हर भेदभाव को मिटाकर सिर्फ मोहब्बत और भाईचारे से जीवन जीना है।
ये रहे मौजूद
इस संबंध में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती मां की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि विजय सामा, विशिष्ट अतिथि नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह, गुरमीत कालरा, समाजसेवी रोहित कत्याल, कई भाषाओं के जानकार विजय सिंह बुन्देला, अमित कालरा, केशव बसंल, हर्षित कालरा, बलबीर, नीरज छाबङा, रवि मल्होत्रा सीए, जीतू भिन्ड वरिष्ठ पत्रकार महेश धाकड़, एकता जैन आदि ने किया ।गीत को यूट्यूब पर लॉन्च एवं गीत के पोस्टर का विमोचन किया गया। संचालन रवि मल्होत्रा ने किया। केशव बंसल, अशोक गुप्ता, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- अयोध्या के 10वें भव्य दीपोत्सव पर बोले सीएम योगी: “2017 से पहले अव्यवस्था झेल रही रामनगरी में अब हुआ नया सूर्योदय” - October 27, 2026
- राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए योगी सरकार ने गठित की SIT, लखनऊ आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल - October 27, 2026
- ”जब वोट ही चोरी हो जाए तो कुछ भी सुरक्षित नहीं”: 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला - October 27, 2026