किशोरी को देवस्थान में ले जाकर किया दुष्कर्म

किशोरी को देवस्थान में ले जाकर किया दुष्कर्म, दबंग ने विरोध करने पर किशोरी के परिजनों को पीटा

Crime REGIONAL

घर के आंगन में सो रही थी किशोरी, दबंग ने किशोरी के परिजनों को किया लहूलुहान

Agra (Uttar Pradesh, India). जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने सोमवार रात को दुस्साहिक वारदात को अंजाम दे दिया। दबंग घर में सो रही किशोरी को जबरदस्ती उठ़ा ले गया। देवस्थान की बाउड्री में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर दबंग ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये है मामला
थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को प्रिया 14 वर्ष पुत्री हरिओम (काल्पनिक नाम) अपने घर के आंगन में सो रही थी। तभी वहां पर गांव का ही दबंग युवक आ गया। युवक किशोरी को परिजनों के सामने जबरदस्ती उठ़ा ले गया। आरोपी ने देवस्थान की बाउड्री में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। प्रिया के परिजनों ने इसका विरोध किया। जिस पर दबंग युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के घर वालों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया।

ये बोले पुलिस अधिकारी
वहीं हरिओम रात को ही अपनी पुत्री के साथ थाना मलपुरा पहुंच गया। हरिओम ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। एस पी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कार्रवाई की जा रही है।