भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट से एक दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की ये प्लेइंग इलेवन काफी चौंकाने वाली है। इंग्लिश टीम की इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को जगह दी गई है, वहीं स्पिनरों की भरमार है। इतना ही नहीं, बेन स्टोक्स ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना है जबकि टॉम हाटर्ली को डेब्यू का मौका दिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टेस्ट में हैदराबाद की पिच को लेकर पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इंग्लैंड की इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक तेज गेंदबाज मार्क वुड को जगह दी गई है। स्पिनर के रूप में जैक लीच, रेहान अहमद और टॉम हाटर्ली को जगह दी गई है। वहीं, इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर वीजा दिक्कतों के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
बेन स्टोक्स भी नहीं करेंगे गेंदबाजी
बेन स्टोक्स ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं चुनकर चौंकाया है। बेन स्टोक्स पहले ही पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं करने की बात कह चुके हैं। क्योंकि स्टोक्स की हाल ही में बाएं घुटने की सर्जरी हुई है और वह गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं। ऐसे में सिर्फ मार्क वुड ही तेज गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
पहले मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जैक लीच और मार्क वुड।
-एजेंसी
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026