पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ICC टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। रिजवान ने साल 2021 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ढेरों रन बनाए थे।
बेहद कम समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की करने वाले रिजवान ने 26 टी20 मैचों में 73.66 की औसत से कुल 1326 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.89 रहा। रिजवान ने बल्लेबाज के अलावा बतौर विकेटकीपर भी विकेट के पीछे भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।
26 पारियों में रिजवान का स्कोर
29 साल के रिजवान का 26 पारियों में स्कोर 104*, 51, 42, 74*, 0, 73*, 0, 82*, 13, 91*, 63, 37, 76*, 46, 79*, 33, 8, 79*, 15, 67, 11, 39, 40, 78, 38, 87 रन रहा।
टी20 इंटरनेशनल में 1 सेंचुरी भी लगा चुके हैं रिजवान
साल 2021 में पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में रिजवान का अहम रोल रहा था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर रहे थे। रिजवान के नाम टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में एक सेंचुरी भी दर्ज है जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल लाहौर में बनाए थे। रिजवान के नाम टी20 में 12 पचासा भी दर्ज है।
रिजवान का टी20 इंटरनेशनल करियर
साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 इंटरनैशनल करियर की शुरुआत करने वाले रिजवान ने 55 मैचों में 51.21 की औसत से कुल 1639 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। रिजवान का बेस्ट स्कोर नाबाद 104 रन रहा है। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में रिजवान ने 150 चौके और 47 छक्के जड़े हैं। उन्होंने विकेट के पीछे अभी तक 31 कैच और 7 स्टंपिंग किए हैं।
-एजेंसियां
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026