अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और यह उम्र नहीं देखता। एक बार प्यार हो जाए तो वह समाज की मर्यादाओं को तोड़ते हुए आगे निकल जाता है उसका परिणाम चाहे कुछ भी हो इससे प्यार करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा ही कुछ गोंडा जिले में हुआ है। जहां परिणामों की फिक्र किए बिना 4 बच्चों के बाप को 5 बच्चों की मां से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद महिला के पति ने थाने नें शिकायत देकर नवाबगंज पुलिस से अपने पति को वापस बुलाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पति का अन्य महिला से 4-5 माह से यह सब चल रहा था।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी महिला पूना पत्नी पन्ने ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी अनीता पत्नी दिलीप निवासी सदरपुर जिला अकबरपुर टांडा की निवासी है उसको भगा ले गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि उसके 4 बच्चे हैं और उसका पति जिस महिला को लेकर भागा है उसके भी 5 बच्चे हैं। पीड़ित महिला पूना पति के भाग जाने से परेशान है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पति को वापस पाने की आस में उसने पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है।
वहीं महिला के साथ आए परिजनों ने बताया कि महिला ने दाना-पानी त्याग रखा है। बच्चों का भी अब कोई सहारा नहीं दिखाई देता है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि पीड़ित महिला पूना ने तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें अपने पति पर एक दूसरी महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026