आगरा। निरंकारी साधसंगत ने 100 से अधिक वृक्ष लगाकर किया सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेश का पालन किया।
बुधवार को निरंकारी मिशन की पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहीम में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपड़ का कार्यक्रम बालूगंज स्थित सुंदरानी धर्मार्थ नेत्र अस्पताल में किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारम्भ निरंकारी मिशन की आगरा जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू जी ने वृक्ष लगा कर किया।
उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जिस प्रकार से विश्वभर को वसुधैव कुटुंबकम की भावना को ह्रदय से अपनाने के लिए आवाहन कर रही है ठीक उसी प्रकार से वे पर्यावरण की रक्षा को एक दायित्व के रूप में अपनाने की भी प्रेरणा दे रही है ।
मीडिया प्रभारी रवि मल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए जिनको लगाने में आगरा की साधसंगत की ओर से एरिया इंचार्जों द्वारा श्रमदान दिया गया ।
कार्यक्रम का श्रृंखलाबद्ध संचालन ज्ञान प्रचारक अमन महेन्द्रू ने किया ।
इस अवसर पर जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू , ज्ञान प्रचारक अमन महेन्द्रू , ज्ञान प्रचारक ईश्वर दास जी , सुंदरानी धर्मार्थ नेत्र अस्पताल के सचिव उमेश सिंह , सहसचिव जसवंत सिंह , स्वर्णलता ओबेरॉय , अंजू श्रीवास्तव , सुनीता कपूर , नीरज यादव आदि के साथ साथ सेवादल के नौजवानो ने भी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की।
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026