आगरा। थाना पिढौरा के बलाई घाट के पास बीती रात एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूट के 49 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए लुटेरों में से दो नाबालिग हैं।
इन आरोपियों ने चार दिन पहले एक फाइनेंस कर्मी से 56 हजार रुपये का कैश लूट लिया था। लूट के बाद भागते बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने उसी समय दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए बदमाश से उसके दूसरे साथियों के नाम पुलिस को पता चल गए थे।
पुलिस के अनुसार बीती रात बलाई घाट के पास लूट की इस वारदात के तीन अन्य आरोपियों के मौजूद होने की खबर मिली। सूचना पर पिढौरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने इनकी घेरेबंदी की तो बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नितेश पुत्र केरन सिंह निवासी केंद्रपुरा के बाएं पैर में गोली लगी।
इसके बाद तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए दो अन्य बदमाश नाबालिग हैंं। इनकी अपाचे बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। तमंचे के अलावा एक जिंदा कारतूस और लूट की 49 की नकदी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026