आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, आगरा के तत्वाधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. वी. शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता आगरा पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन पं. महेश शर्मा ने की। शुरुआत माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज, मुख्य अतिथि डॉ. डी. वी. शर्मा, श्री महेश शर्मा और अरुण सारस्वत ने किया। नृत्य के साथ सरस्वती वंदना खुशी सविता ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
अतिथियों का स्वागत दीप्ति भार्गव और नीलम शर्मा ने किया। दीप्ति भार्गव ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि “हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, इसलिए महासभा द्वारा सितंबर माह में हिंदी विषय के मेधावियों का सम्मान किया जाता है।”
इस अवसर पर हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं—अदिति तिवारी, वैष्णवी शर्मा, कुमकुम, वत्सल गोयल, स्तुति मिश्रा, दिव्य ज्योति भारद्वाज, अंशिका यादव, शिवांश गुप्ता, श्रद्धा जैन और वंशिका सविता—को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान हेतु अनुराधा शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. डी. वी. शर्मा ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्ष पं. महेश शर्मा ने शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर प्रकाश डाला।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें दीप्ति भार्गव, अमोल शर्मा, आकांक्षा शर्मा, सुनीता झा, आभा चतुर्वेदी, अनीता गौतम, डॉ. अमिता त्रिपाठी, श्वेता भार्गव, रेखा गौतम, पं. रामेन्द्र शर्मा, रेखा तिवारी, प्रमेश शर्मा, उपलब्धि भारद्वाज, प्रभुदत्त उपाध्याय, एड. प्रदीप शर्मा, शीलेन्द्र कुमार, विजया तिवारी, सुनीता भार्गव, आरती शर्मा, मोहिनी भटनागर, वंदना तिवारी, राजकुमारी पाराशर और किरण शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ममता पचौरी द्वारा दिया गया।
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026
- योग के रंग में रंगा आगरा: अमृतम् शाखा द्वारा आयोजित शिविर में योग के माध्यम से ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश - June 20, 2026
- भीषण गर्मी का असर: आगरा में वन्यजीवों ने शहरों में ली पनाह, वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने एक ही दिन में बचाई तीन जान - June 20, 2026