आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जगत वन्द्य परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष 2026 सम्पूर्ण देश विदेश में मनाया जायेगा। इसी संदर्भ में माता भगवती देवी शर्मा के 99वें जन्म दिवस पर 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आगरा जिला में किया गया। जिसके प्रथम दिवस 20 सितम्बर 2025 को ‘‘एक दिवसीय शक्ति संवर्धन सामूहिक अखण्ड गायत्री महामंत्र जप’’ का आयोजन जिले के 15 प्रज्ञा संस्थानों में आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस 21 सितम्बर को ‘‘पीड़ा निवारण रक्तदान शिविर’’ का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक, दिल्ली गेट पर किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ माँ गायत्री एवं गुरुसत्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दीप प्रज्ज्वलन में गायत्री परिवार आगरा जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, वरिष्ठ परिजन एस.के.मिश्र, विजय बंसल, वन्दना शर्मा ने किया।
रक्तदान शिविर में 35 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें शिवांक उपाध्याय, भूदेव कुशवाह, मनीषा कुशवाह, वन्दना शर्मा, गिरधर गोपाल, जयंती प्रसाद कुशवाह, अजय यादव, कन्ही सिंह, गौरीश सक्सेना, नरेन्द्र सिंह, उमेश कुशवाह, धर्मेन्द्र, पंकज, अभिषेक आदि ने रक्तदान किया। व्यवस्था शिवांक उपाध्याय एवं अरविन्द श्रीवास्तव नें संभाली।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026