उत्तर प्रदेश के हरदोई से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हरदोई के पाली में एक मंदिर में शुक्रवार की रात अचानक नंदी महाराज दूध पीना शुरु कर दिया। इस खबर के बाद से मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगने लगा।
कई घंटो तक लोग चम्मच में दूध लेकर नंदी महाराज को पिलाते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाली कस्बे के वार्ड नंबर आठ के मोहल्ला आबिद नगर में हरदेव राजा मंदिर है।
चरणामृत से भरा चम्मच रखा वैसे ही चरणामृत मूर्ति ने ग्रहण कर लिया
वार्ड के सभासद अजीत कुमार गुप्ता के अनुसार मंदिर में शाम की रात की आरती के बाद महिला श्रद्धालु ने नंदी महाराज की मूर्ति को चरणामृत का भोग लगाया। जैसे ही महिला ने नंदी की मूर्ति के मुंह के पास चरणामृत से भरा चम्मच रखा वैसे ही चरणामृत मूर्ति ने ग्रहण कर लिया।
हर हर महादेव , जय नंदी महाराज के जयकारे लगाने लगी
महिला को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ उसने एक बार फिर चम्मच में चरणामृत को भर कर मूर्ति के मुंह के पास रखा फिर से चम्मच खाली हो गया। इस चमत्कार को देख वह जोर जोर से हर हर महादेव , जय नंदी महाराज के जयकारे लगाने लगी।
सभी को यही बात बताने लगी। महिला की इस बात को सुनकर सब लोग भी नंदी महाराज को दूध पिलाने लगे। यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई। इस खबर को जैसे भी जिसे भी मिल रही थी वह अपने हाथ में कटोरी, ग्लास या लोटा जो भी बर्तन मिला उसमें दूध लेकर मंदिर पहुंचने लगा।
देखते ही देखते मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शाम से सात बजे से रात 10 बजे तक भक्त महादेव के जयकारे लगाते हुए चम्मच से दूध पिलाने के लिए आते रहे। मंदिर में मौजूद लोगो ने मीडिया को बताया कि करीब दस बजे के बाद से नंदी महाराज ने दूध पीना बंद कर दिया।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026