आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में बुधवार को एक किसान नरेम राजशेखर रेड्डी (62 साल)की हत्या कर दी गई। नरेम ने जुलाई के पहले हफ्ते में 30 लाख रुपए के टमाटर बेचे थे। हालांकि, पैसे अभी व्यापारी के ही पास हैं। उसने मंगलवार को भी 70 क्रेट टमाटर अंगल्लू मार्केट पहुंचाए थे। परिवार के लोगों ने टमाटर खरीदने वाले व्यापारी पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामला मदनपल्ले मंडल के बोडिमल्लादिने गांव का है।किसान नरेम अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत में घर बनाकर रहते थे। परिवार में दो बेटियां भी हैं, जो शादी के बाद से बेंगलुरु में रहती हैं।
किसान नरेम की पत्नी ने बताया कि मंगलवार शाम को वे दूध लेकर गांव वाले घर के लिए निकले थे। उनके जाने के बाद कुछ लोग टमाटर खरीदने के बहाने नरेम की तलाश में खेत पर आए थे। मैंने उन्हें बताया कि वो गांव वाले घर गए हैं। इस पर वे लोग खेत से चले गए।
उधर, जब नरेम काफी देर तक खेत वाले घर पर नहीं लौटे तो पत्नी को चिंता होने लगी। उसने अपनी दोनों बेटियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बेटियों ने पिता को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
इसके बाद रिश्तेदारों ने किसान नरेम की तलाश शुरू की तो सड़क के बीच में दोपहिया वाहन और फोन पड़ा मिला। वहीं, सड़क के किनारे नरेम का शव भी पड़ा था। फिर उन्होंने पुलिस को मामले की खबर दी। किसान की पत्नी ने कहा कि जिस व्यापारी ने नरेम से टमाटर खरीदे थे, उसने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026