आगरा: होलिका दहन से पहले बेकाबू फॉर्च्यूनर से सात लोगों को घायल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाड़ी चला रहे अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे, अमित चौहार, राहुल और गोपाल के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना, असोपा हॉस्पिटल के पास होलिका दहन से पहले गुरुवार की रात नौ बजे बेकाबू फॉर्च्यूनर ने एक के बाद एक स्कूटी, खोखे सहित सात लोगों को चपेट में ले लिया।
इससे चीख पुकार मच गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव सहित अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में धर्मवीर सिंह और लोटन सिंह की तहरीर पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि ये लोग आए दिन इसी तरह से गाड़ी चलाते हैं और इनसे लोग परेशान रहते हैं।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026