आगरा। जलकल बिलों से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए चैम्बर द्वारा आयोजित जलकल समाधान कैम्प में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। कैम्प में बड़ी संख्या में चैम्बर सदस्यों ने सहभागिता की, जहां मौके पर ही बिल संशोधन, नाम परिवर्तन और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया राशि का निस्तारण किया गया।
चैम्बर सभागार में आयोजित इस कैम्प की अध्यक्षता संजय गोयल ने की। कैम्प में जलकल विभाग के एक्सईएन प्रेमचंद आर्य, बिल संग्रहणकर्ता अनिल कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण सक्सेना विशेष रूप से मौजूद रहे।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू ओटीएस योजना, जो 31 मार्च तक प्रभावी है, का लाभ लेने के लिए सदस्यों ने अपने जलकल बिलों में आवश्यक संशोधन कराए। कैम्प के दौरान संशोधित बिलों का भुगतान भी तुरंत कराया गया, जिससे सदस्यों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला।
उन्होंने कहा कि कैम्प में जलकल अधिकारियों ने मौके पर ही बिल सुधार, नाम परिवर्तन और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। ओटीएस योजना के अंतर्गत बकाया राशि पर सरचार्ज माफ होने से व्यापारियों को आर्थिक राहत मिली, जिसे सभी ने सकारात्मक कदम बताया।
जलकल विभाग के एक्सईएन प्रेमचंद आर्य ने भरोसा दिलाया कि विभाग उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चैम्बर सदस्यों के संपर्क करने पर जलकल विभाग त्वरित और व्यावहारिक सहयोग सुनिश्चित करेगा, ताकि किसी को असुविधा न हो।
कैम्प में अशोक गोयल, विकास बंसल, रवि बंसल, अनूप गोयल, अनिल वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, दिनेश चंद सरस्वत, विकास, दीपक त्यागी सहित अनेक चैम्बर सदस्य उपस्थित रहे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026