पीलीभीत : रंगोत्सव के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। जब गांव के लापता किशोर का शव कई टुकड़ों में पड़ा मिला। मृतक के स्वजन ने पुरानी रंजिश को लेकर किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी 16 वर्षीय पूरनलाल पुत्र राम बहादुर 10 मार्च को अपने घर से लापता हो गया था। परिवार वालों की तहरीर पर 12 मार्च को थाना न्यूरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को उसका शव थाना न्यूरिया क्षेत्र के गड़रिया पुल के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ सदर विधिभूषण मौर्य न्यूरिया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वजन ने गांव के ही लोगों पर किशोर की हत्या पुरानी रंजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों ने जिन लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इन लोगों से मृतक के परिवार वालों की मुकदमेबाजी चल रही है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर इस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है।
फोरेंसिक टीम तथा फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया गया है। जल्द ही इस घटना का राज फाश करने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। शुरुआती छानबीन में कुछ सुराग मिले हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
साभार सहित
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026