नई दिल्ली। लियो इस साल की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. यह कलेक्शन फिल्म की रिलीज से 7 दिन पहले का है और इसमें इसने ‘पठान’ और ‘जवान’ को भी मात दे दी है.
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और ‘लियो’ अपनी एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है. थलापति विजय की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान दर्शक बड़ी एक्साइटमेंट के साथ ‘लियो’ की टिकटें खरीद रहे हैं.
विजय की फिल्म की अब तक 37346 टिकटें बिक चुकी हैं और इस तरह ‘लियो’ ने अब तक 6.92 करोड़ रुपये कमा लिए है. यह कलेक्शन फिल्म की रिलीज से सात दिन पहले का है और इसमें इसने शाहरुख खान की इस साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ को मात देकर आगे निकल चुकी है. ‘लियो’ इस साल (2023) की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है.
एक्शन से भरपूर अवतार में दिखेंगे विजय
USA में फिल्म को 2D से XD से लेकर IMAX और RPX में दिखाया जा रहा है. फिल्म की ज्यादातर स्क्रीनिंग तमिल और तेलुगु की जा रही है. फिल्म को भारत में सेंसर बोर्ड से 13 कट मिले हैं और मेकर्स इसी के तहत फिल्म की स्क्रीनिंग करेंगे. एक्शन से भरपूर फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और अनुराग कश्यप भी दिखाई देने वाले हैं. विजय का डबल रोल एक्शन कैरेक्टर फैंस को फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड कर रहा है.
– एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026