आगरा । पहली कॉलोनी वार्ड छत्ता के अन्तर्गत हरि मोहन बघेल द्वारा एच०के०एस० स्कूल के पास, नगला नेहरा, जलेसर रोड, आगरा पर लगभग 5 बीघा में श्री खाटू धाम के नाम से विकसित की जा रही थी। दूसरी कॉलोनी छत्ता वार्ड में ही महेन्द्र सिंह चतुर्वेदी, पुनीत बघेल व रवि तोमर, नीलकण्ठ धाम कॉलोनी, ग्राम आबिदगढ़ मौजा पोईया, हाथरस रोड, आगरा पर अवैध रूप से विकसित की जा रही थी।
एडीए के प्रवर्तन दल ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27 के तहत इन दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में प्रवर्तन टीम, जे०सी०बी० व सचल दस्ते के सहयोग से की गयी।

अगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के निर्देश पर इन दिनों अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026