पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के आतंकवादी समूह अल-शबाब ने राजधानी मोगादिशु के एक होटल पर कब्ज़ा कर लिया है.
पुलिस के अनुसार होटल में घुसने और फायरिंग शुरू करने के पहले हमलावरों ने इमारत के बाहर दो कार बम धमाके किए हैं.
आतंकी संगठन अल-शबाब ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए एक बयान जारी किया है.
उसने अपने बयान में होटल परिसर को अपने कब्ज़े में लेने का दावा किया है. साथ ही कहा है कि वे ‘हर किसी को गोली मार रहे’ हैं.
मोगादिशु की एक एंबुलेंस सेवा के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें होटल से बाहर ले जाया गया है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस हमले में अभी तक 8 नागरिकों की मौत हो गई है.
उसके अनुसार सोमाली सुरक्षा बल फ़िलहाल गोलीबारी और बम धमाके कर रहे अल-शबाब के आतंकवादियों से लड़ रहे हैं.
एक सुरक्षा अधिकारी ने एएफ़पी को बताया है कि सुरक्षा बलों ने होटल की इमारत में फंसे बच्चों सहित दर्जनों नागरिकों को बाहर निकाला है.
सोशल मीडिया पर अप्रमाणित वीडियो और तस्वीरें तेज़ी से शेयर हो रही हैं, जिनमें होटल से धुआं निकलते और ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई पड़ रही है.
‘द हयात’ नाम का यह होटल मोगादिशु की लोकप्रिय जगह है, जहां संघीय सरकार के कर्मचारी अक्सर बैठक करते हैं.
- किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हो सकती है अहम मुलाकात - August 28, 2026
- …ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे… रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर बोला हमला - August 28, 2026
- लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गया अनूठा रक्षाबंधन: ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने सीएम योगी की कलाई पर बांधी राखी - August 28, 2026