राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है. टीम में सरफराज़ ख़ान को पहली बार मौक़ा दिया गया है.
सरफराज़ ख़ान का ये डेब्यू मैच है. सरफराज़ के अलावा ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह दी गई है. ऐसे में जब गुरुवार को सरफराज़ ख़ान को टीम में जगह दी गई, तो इस पल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी.
सरफराज़ ख़ान ख़ुद को टीम में चुने जाने के बाद अपने पिता को मैदान पर गले लगाते हुए नज़र आए. सोशल मीडिया पर सरफराज़ के पिता के पहने कपड़े पर लिखा मैसेज भी शेयर किया जा रहा है. सरफराज़ के पिता के कपड़े पर लिखा है- क्रिकेट जेंटलमैन्स नहीं, सबका गेम है.
दरअसल, इस ख़ुशी और भावुकता की वजह है सरफराज़ ख़ान को लंबे समय तक टीम में जगह ना दिया जाना.
सरफराज़ की परफॉर्मेंस
बीते साल जून में जब वेस्ट इंडीज़ के लिए टेस्ट टीम का एलान हुआ था, तब सरफराज़ ख़ान को टीम में जगह नहीं दी गई थी.
तब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था, ”सरफ़राज़ ख़ान ने रणजी के पिछले तीन सीजन में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं. अब टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें क्या करना होगा? हो सकता है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह न मिले लेकिन आप उनका चयन 16 सदस्यीय टीम में तो कीजिए.”
गावस्कर बोले थे, ”ऐसे खिलाड़ियों को बताइए कि उनके प्रदर्शन को नोटिस किया जा रहा है अन्यथा रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कीजिए. इसका कोई मतलब नहीं है. आप सिर्फ़ आईपीएल खेलिए और फिर आपको आईपीएल के आधार पर लाल गेंद से खेलने का मौका भी मिल जाएगा.”
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026